- Sponsored -
शाहिर रजा खान
कुडू – लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के माराडीह गांव में शनिवार 8 जनवरी की सुबह भूमि विवाद में दो सगे भाइयों के परिजनों में जमकर हुई लाठीबाज़ी में दोनों ओर से छह लोग घायल हुए हैं। भूमि को लेकर दो सगे भाई जगदीश ठाकुर और नांकिशोर ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था।
शनिवार तड़के करीब 7:30 बजे दोनों परिवारों के बिच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। और करीब आधे घंटे तक चले इस झगड़े में एक पक्ष से स्व. पंचम ठाकुर के पुत्र 45 वर्षीय नंदकिशोर ठाकुर (55), पत्नी सुशीला देवी (50) पुत्र आशीष ठाकुर (24) विकास ठाकुर (19) और दुसरे पक्ष से जगदीश ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर (45) एवं बबलू ठाकुर (35) घायल हो गए। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंचे कुडू थाना के एसआई रामदेव राय और मनोज यादव ने सभी घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुडू में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नंदकिशोर ठाकुर, सुशीला देवी और आशीष ठाकुर को रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी का इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रही डॉ अंजुलना आइंद ने बताया कि सुशीला देवी की स्थिति गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.