- Sponsored -
लोहरदगा: लोहरदगा-लातेहार के सीमावर्ती इलाकों फिर शुक्रवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच से बड़ी खबर है। जहां एक बार दो-दो बार मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 9वें दिन जिले के सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के लावापानी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई राउंड गोली चलने की खबर है। इसके अलावे सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में एक इंसास राइफ़ल सहित कई हथियार भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। लोहरदगा, लातेहार, गुमला के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों की हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है। पिछले 10 फरवरी से शुरू हुए नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच आइइडी ब्लास्ट कराया गया, जिसमें तीन सुरक्षा के जवान घायल हुए हैं। जबकि एक नक्सली मारा गया है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।
- Sponsored -
Comments are closed.