Live 7 Bharat
जनता की आवाज

हजारीबाग में  महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

- Sponsored -

हजारीबाग। बाइक पर आए चार-पांच अपराधियों ने घर से बुलाकर एक 60 वर्षीया महिला की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शाहपुर जंगल में फेंक दिया। शनिवार सुबह महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शाहपुर निवासी शोधन साव की पत्नी भीखनी देवी (60) के रूप में की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शोधन साव अपनी पत्नी भीखनी देवी के साथ अपने पुराने खपरैल मकान में रहता था। पुत्र मनोज प्रसाद गांव में ही अलग मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहता है। शोधन साव को आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। बताया कि ऐसे में शुक्रवार को करीब दस बजे रात शाहपुर स्थित पुराने मकान पर दो बाइक से चार-पांच लोग आए और महिला को बाइक पर बैठाकर ले गए।

- Sponsored -

जब वह रात में वापस नहीं आई। तब शोधन साव अपने पुत्र मनोज प्रसाद और ग्रामीणों को इसकी जानका दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों द्वारा महिला का खोजबीन शुरू की गई। शनिवार के सुबह गांव से दक्षिण की ओर जंगल में महिला का शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला झाड़ फूक का काम करती थी। वह भक्तिन भी थी। स्थानीय पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान में जुटी है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: