Live 7 Bharat
जनता की आवाज

हाथरस में दम्पति की गोली मारकर हत्या

- Sponsored -

हाथरस: जिले के सादाबाद के गांव नगला धनी में सोमवार की सुबह ढाई बजे घर में सो रहे दम्पति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे समूचे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली सादाबाद पुलिस को दी। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। गांव नगला धनी में 35 वर्षीय राजेश पुत्र हरदम सिंह अपनी पत्नी कुसुमा के साथ सो रहा था। तभी रात करीब ढाई बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों ने देखा तो कुसुमा और राजेश लहुलहान हालत में पड़े हुए हैं। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली सादाबाद इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। दम्पति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती के दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से तमंचा और खाली कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर का कहना हैं की अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। मामले की छानबीन चल रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: