- Sponsored -
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निंिश्चतता जताते हुए आज कहा कि राज्य में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और सत्त परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार स्थिर है। यहां कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग से अलग होने के सवाल पर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भाजपा पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि ऐसा कोई आरोप भाजपा पर जदयू ने नहीं लगाया है। किसी नेता की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंगलवार को जदयू अपने सांसद और विधायकों की बैठक बुला रहा है तो यह बिल्कुल सामान्य बात है। भाजपा ने भी 30 और 31 जुलाई को अपने सांसद और विधायकों सहित देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।
सांसद ने कहा कि यह किसी भी दल के लिए सामान्य बात है। इसे लेकर अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू की होने वाली बैठक भी उसी तरह है। सभी राजनैतिक दल अपने नेताओ के साथ बैठक करते हैं।
उल्लेखनीय है कि राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जदयू जल्द ही बिहार में राजग से नाता तोड़कर मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सरकार बना सकती है। जदयू के सांसदों की कल होने वाली बैठक को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। न सिर्फ जदयू बल्कि राजद, कांग्रेस, वाम दल और ंिहदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी बैठक बुलाई है। इसी वजह से राज्य में सत्ता परिवर्तन की बातें होने लगी। भाजपा ने अब इन बातों को अटकलबाजी करार दिया है।
- Sponsored -
Comments are closed.