Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

औरंगाबाद में गुलाब ने बदल दिया मौसम का मिजाज, आरेंज अलर्ट जारी

- Sponsored -

औरंगाबाद: बिहार से मानसून विदा होने का वक्त है परंतु गुलाब चक्रवात के असर से अभी मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का मौसम पूवार्नुमान के अनुसार जिले के कई इलाकों में बारिश एवं ठनका गिरने की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।किसानों के लिए भी विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सब्जी वाली फसलों में अधिक बारिश होने से जलजमाव हो जाए तो खेतो से जल निकासी का विभिन्न प्रबंध करें। जारी मौसम में खेतो में फसलों पर किसी तरह की दवा तथा घुलनशील उर्वरकों का छिड़काव नही करने की सलाह दी जा रही है। मौसम अनुकूल होने के बाद हीं दवा व उर्वरक का प्रयोग करें। उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने दी है। कृषि कार्यक्रम में किसानों को बकरियों के विभिन्न उन्नत नस्ल के बारे में जानकारियां दी गई। केंद्र प्रधान डा. नित्यानंद ने किसानों को बताया कि आधुनिक बकरी पालन से किसानों की किस्मत बदल सकती है। बताया कि बकरी पालन सभी जलवायु में कम लागत, साधारण आवास, सामान्य रखरखाव एवं पालन पोषण के साथ संभव है। इसके उत्पाद की बिक्री हेतु बाजार सर्वत्र उपलब्ध है। आसानी से इसका पालन और सहज बाजार की उपलब्धता के कारण हीं बकरी पालन पशुपालन में एक विशिष्ट स्थान बना रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.