- Sponsored -
रांची: भाजपा आज पूरे झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जा रहा है। इधर, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर इकाई की ओर से शनिवार को मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है।
- Sponsored -
जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। वाइस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, सहित तमाम विधायक, वार्ड पार्षद, सभी मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।
बता दें कि भाजपा आज राज्य के 264 प्रखंड व 3 महानगरों में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जता रही है। दीपक प्रकाश ने कहा है कि सरकार के कुंभकर्णी निंद्रा तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। साथ ही उन्होंने पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, संविदाकर्मी से भी इस मानव श्रृंखला में भाग लेने का आग्रह किया है।
- Sponsored -
Comments are closed.