- Sponsored -
रांची: राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांधी जयंती के अवसर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान (सर्वोदय आश्रम), तिरिल, रांची स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। आज बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक रांची जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है।
लगभग 45 दिनों तक जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें हर दिन दो नये पंचायतों में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुक किया जाएगा। उपविकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को 08 अक्टूबर तक आयोजित किये जानेवाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और कहा कि प्रतिदिन किन दो नई पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसकी सूची तैयार कर लें।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ विधिक जानकारी भी दी जाएगी। विभिन्न विभागों के कैंप के साथ लीगल अवेयरनेस कैंप भी लगाए जाएंगे। योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण और नए लाभुकों को योजना से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। ब्रीफिंग के दौरान डालसा सचिव कमला कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.