हॉकी सिमडेगा का महाअभियान, छुपा ना रह जाए एक भी प्रतिभावान
जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित की जा रही है हॉकी ट्रायल
- Sponsored -
सिमडेगा : हॉकी सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए जिला प्रथम फेज में 38पंचायत के लिए 10 स्थलों के चयन ट्रायल के बाद अब दूसरे फेज बाकी बचे पंचायतों के खिलाड़ियों लिए ट्रायल होगा , द्वितीय फेज में बानो, जलडेगा, सिमडेगा, पाकरटांड, और कोलेबिरा प्रखंड के बाकी पंचायत के लिए ट्रायल होना है। वहीं हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित होने वाले सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में जिला के किसी भी गांव का कोई भी प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी खेलने से वंचित ना रह जाए जिसके लिए हॉकी सिमडेगा जिला के 94 पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए जिला के विभिन्न सुदूरवर्ती इलाकों में घूम घूम कर ट्रायल आयोजित कर टीम का गठन कर रहा है। हॉकी सिमडेगा ने एक महा अभियान चलाया है और इसके तहत जिला में कुल 94पंचायत के लिए स्थलों में चयन ट्रायल आयोजित कर सभी स्थल से एक एक महिला और पुरुष टीम का गठन किया जा रहा जो टीम सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियन शिप 2023 में अपने इलाके का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्व में 10 स्थानों में 38 पंचायत के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित कर 10 महिला एवं 10 पुरुष टीमों का गठन कर चुका है बाकी पंचायतों के लिए भी और 15 स्थानों में चयन ट्रायल निम्नलिखित तिथि और स्थल में होगा। इस चयन ट्रायल में 01जनवरी 2008या उसके बाद जन्म लिए हुए खिलाड़ी ही भाग ले सकते है। ठेठईटांगर प्रखंड उतरी प्रभाग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनाक 12अप्रैल प्रातः 08बजे बजे से फरसापानी हॉकी मैदान में कोनमेंजरा पंचायत, टूकुपानी पंचायत,मेरोमडेगा पंचायत और बमलकेरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
- Sponsored -
बानो प्रखंड दक्षिणी प्रभाग के लिए 14अप्रैल 2023को पूर्वाहन 8.30बजे से हुरदा खेल मैदान जेनमेर पंचायत, जमताई पंचायत, साहुबेड़ा पंचायत , डूमुरिया पंचायत और रायकेरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। बानो प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 14अप्रैल दोपहर 01बजे से बाकी स्कूल मैदान बांकी पंचायत, उकौली पंचायत, बिनतुका पंचायत, बड़काडोइल पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।पाकरटाड़ प्रखंड के लिए दिनांक 15अप्रैल प्रातः 08बजे बजे से पाकरटाढ बाजार स्थित खेल मैदान में पाकरटाड़ पंचायत, कैरबेडा पंचायत, केशलपुर पंचायत, आसनबेदा पंचायत, सिकिरियाटाड़ पंचायत और क्रूसकेला पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। सिमडेगा प्रखंड उतरी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल प्रातः 07बजे बजे से बीरू खेल मैदान में बीरू पंचायत, तामड़ा पंचायत और अरानी पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।सिमडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल को प्रात 8.30 को बरपानी खेल मैदान में बरपानी पंचायत, जोकबहार पंचायत और बंगरू पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। सिमडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल 2023को 8.30बजे से महुवाटोली स्कूल मैदान में (कोचेडेगा) गरजा पंचायत, कोचेडेगा पंचायत, पिथरा पंचायत, सेवई पंचायत, कुलुकेरा पंचायत और बनाबिरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड जिसमे जन्म तिथि अंकित हो लाना अनिवार्य है, अधिक जानकारी के लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी से सम्पर्क किया जा सकता है।
- Sponsored -
Comments are closed.