Live 7 Bharat
जनता की आवाज

आज का इतिहास :12 अगस्त 1960 को नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया

- Sponsored -

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं ।
1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।
1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने आॅस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1964 :दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1994: कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये।
2004: फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फÞुटबाल से संन्यास लिया।
2006: यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008: आमिर ख़ान को उनकी फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: