Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

आज का इतिहास :23 सितंबर1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम की घोषणा

- Sponsored -

नयी दिल्ली :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है।
1739 – रूस और तुर्की ने बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1857 – रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत हुई।
1879 – रिचर्ड रोड्स ने आॅडियोफोन श्रवण यंत्र का आविष्कार किया।
1908 – प्रसिद्ध लेखक, कवि एवं निबन्धकार रामधारी ंिसह दिनकर का जन्म।
1917- विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
1939 – मनोविज्ञान के प्रणेता सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम की घोषणा।
1979 -सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1955 – पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किये।
1983 – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का निधन।
1983 – गल्फ एयर फ्लाइट में बम विस्फोट से 117 लोगों की मौत हुई।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन हुआ।
2002 – इंटरनेट ब्राउजर मोजिला फायर फॉक्­स की लांचिंग हुई।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किये।
2011 – फ्रांसीसी अदालत ने सार्वजनिक स्थान पर बुरका पहनने के मामले में दो मुस्लिम महिलाओं पर क्रमश: 120 और 80 यूरो का जुर्माना लगाया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.