- Sponsored -
नयी दिल्ली :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1788- न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1844- भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876- कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1945- ंिवस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951- नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त किया।
1953- कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फÞदिेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत।
1956- मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।
1957- ग्वाटेमाला के तानाशाह कार्लोस कैस्टिलो अरमास की हत्या।
1965- मालदीव ब्रिटेन से आजाद हुआ।
1974- फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997- श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998- महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।
2002- इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सजा सुनायी।
2005- मुंबई में मूसलाधार बारिश से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित।
2005- नासा के शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2007- पाकिस्तान ने परमाणु मिसाइल बाबर हत्फÞ-7 का सफल परीक्षण किया।
2008- यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008- गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
2012- सीरिया में ंिहसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
2013- पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 लोग मारे गये।
2016- सौर इम्पल्स 2 पृथ्वी पर सर्कविगेट करने वाला पहला सौर-संचालित विमान बना।
- Sponsored -
Comments are closed.