Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

आज का इतिहास : 22 अगस्त1849 को इतिहास का पहला हवाई हमला हुआ था

- Sponsored -

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
1627 – फ्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच हुआ अंतिम युद्ध।
1639 – दक्षिण भारत के शहर चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी।
1698 – रूस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1762 – एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1818 – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्ंिटग का निधन।
1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- आॅस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – आॅस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1904 – चीनी नेता डेंग जियाओ ंिपग का जन्म।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1924 – प्रसिद्ध ंिहदी लेखक हरिशंकर परसाई का जन्म।
1955 – तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म।
1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाजÞ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन।
1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
1996 – तमिलनाडु सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया।
1999 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2007- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ्Þलोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2007- मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – चिली की खान में ढाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर ंिजदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे ंिप्रस जॉर्ज का जन्म।
2018 – राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.