Live 7 Bharat
जनता की आवाज

आज का इतिहास :05 मार्च1902 को स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई।

- Sponsored -

नयी दिल्ली:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1508: हुमायूं का काबुल में जन्म।
1775: रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1902: स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई।
1903 : जापान की महारानी कोजुन का जन्­म।
1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
1924: मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।
1928 महान गुजराती साहित्यकार महिपात्रो का निधन हुआ।
1945: भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का जन्­म।
1957: घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1961: टाइम्स आॅफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ का मुंबई से प्रकाशन शुरू किया।
1962: महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन।
1967: जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1969: रूसी चित्रकार नाडिया रुशेवा का निधन।
1991: प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
1995: दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का निधन।
1998: हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र ंिसह ने कांग्रेस की सरकार बनाई।
2009: भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: