- Sponsored -
नयी दिल्ली: भारत और विश्व के इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजÞबूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 – सोवियत सेना ने अफÞगÞानिस्तान पर हमला किया।
1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने अमेरिका में जन्म लिया।
2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 – रावलंिपडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे जमीं पर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.