Live 7 Bharat
जनता की आवाज

इतिहास बनाने का अवसर रोज नही मिलता : बाबूलाल मरांडी

- Sponsored -

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को एनडीए विधायकदल की एकदिवसीय राष्टÑपति चुनाव कार्यशाला दो सत्रों में हुई। कार्यशाला का उद्घाटन नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जीवन में इतिहास बनाने का अवसर रोज नहीं मिलता है। राष्टÑपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जीताकर भारत जैसे विशाल एवम महान देश का राष्टÑपति बनाने का अवसर हम सब को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवम भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारत राष्टÑपति भवन में इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों से अनुरोध किया कि आप भी भारत की इस गौरवगाथा को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय गणराज्य के राष्टÑपति पद के लिय एक आदिवासी महिला का उम्मीदवार होना भारत की आजादी के 75वें वर्ष अमृतकाल में निकला एक अमृत है जो भारत के लोकतंत्र को अमरता प्रदान करेगी। यह राष्टÑपति चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने वाले और कमजोर करने वालों के बीच का चुनाव है। एनडीए गठबंधन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक साधारण परिवार में जन्मी, पली बढ़ी आदिवासी महिला को देश के राष्टÑपति पद का उम्मीदवार बनाकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। यह बदलता भारत है, बढ़ता भारत है, मजबूत भारत है और श्रेष्ठ भारत है।
कार्यशाला में आजसू विधायक लंबोदर महतो, निर्दलीय विधायक अमित यादव के अलावा भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही, रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, रणधीर सिंह, अपर्णा सेन गुप्ता, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, नारायण दास, अमित मंडल, मनीष जायसवाल, आलोक चौरसिया, ढुल्लू महतो, कोचे मुंडा, समरी लाल, जेपी पटेल, किशुन कुमार दास, शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी शामिल रहीं। इसके पूर्व वंदेमातरम गान विधायक अर्पणा सेन गुप्ता ने, संचालन विधायक अनंत ओझा ने और स्वागत विधायक नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही ने किया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवम बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: