Live 7 Bharat
जनता की आवाज

दिल्ली और ओडिशा में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

- Sponsored -

नयी दिल्ली: पिछले 24 घंटों के दौरान देश के सात राज्यों तथा केंद्र शासनित प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले में बढ़े हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 635 तथा ओडिशा में 529 रोगी बढ़े हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 7 करोड़ 47 लाख 19 हजार 34 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16 हजार 561 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 23 हजार 535 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.28 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.44 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 18 हजार 53 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 35 लाख 73 हजार 94 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 4 हजार 189 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 85 लाख 37 हजार 440 कोविड परीक्षण किए हैं।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: