Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में चारों तरफ मची है लूट और हाहाकार: राकेश प्रसाद 

- Sponsored -

भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया हेमंत सरकार के के गलत नीतियों का विरोध
संजय कुमार शाहा
किस्को-लोहरदगा: झारखंड सरकार के गलत नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किस्को प्रखंड कमिटी द्वारा द्वारा शनिवार को एक दिवसीय मानव श्रृंखला का कार्यक्रम किया गया।मानव श्रृंखला कार्यक्रम का अध्यक्षता उपाध्यक्ष लक्ष्मण उरांव द्वारा किया गया। मौके पर किस्को प्रखंड के प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रवासी राजकुमार वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश नायक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखंड प्रजापति, सुनील सिंह, महामंत्री जगन्नाथ राम आदि वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में चारों तरफ लूट और हाहाकार मची हुई है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा राज्य में विकास कार्य ठप पड़ चुके हैं एवं पूर्वर्ती सरकार के द्वारा विकास योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है। चारो ओर भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। इस सरकार में खनिज संपदा की लूट मची है और ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग का रूप ले लिया है। राज की विधि व्यवस्था सही नहीं है। उग्रवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। राजभवन के चहारदीवारी तक पहुंचे उग्रवादी राज की हालत ऐसी है कि आमजन के अलावा न्यायाधीश एवं अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। खुद झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक श्रीमती सीता सोरेन ने ही डीआईजी दुमका पर अवैध खनन का बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।किसानों द्वारा दिए गए धान का बकाया आज तक नहीं मिला है। किसानों को ₹200000 ऋण का वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं किया गया है। मुफ्त में बिजली देने की भी घोषणा की गई थी, उसके बदले में आज जिनके यहां बिजली पहुंची है, उन्हें किस कदर मुकदमों से जूझना पड़ रहा है। राज्य में बेरोजगारों नौजवानों के साथ भी धोखा किया गया है। प्रति वर्ष 500000 युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, यह सरकार बल्कि अब अनुबंध कर्मियों को भी हटाया जा रहा है। नौकरी से बेरोजगार नौजवानों को 5000 और ₹ 7000 देने का वादा कर मुकर गई है। यह सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार का वादा कर नहीं दिया है। इस सरकार ने स्थानीय एवं नियोजन नीति बनाकर झारखंड के नौजवानों को नुकसान किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किस्को प्रखंड के प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रवासी राजकुमार वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश नायक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखंड प्रजापति, सुनील सिंह, महामंत्री जगन्नाथ राम, राजकुमार मुंडा, सुरेश  लोहरा, बिहारी उरांव, धनेश्वर पांडेय, सुरेश बैठा, मदन गुप्ता, फारूक कैसर, मौलाना मोहम्मद जियाउल हक अशरफी, घनश्याम साहू, ब्यास साहू, बीनू राम, सुरेश राम, कैलाश सिंह, महेश नायक आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.