- Sponsored -
गिरिडीह: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
सुश्री अन्नपूर्णा देवी ने उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार की सुबह परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि जन आशीर्वाद यात्रा से राज्य सरकार घबरा गई है। यही कारण है कि जगह-जगह यात्रा को विफल करने की कोशिश की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से लोगों का समर्थन मिला, उससे साफ है कि जनता में सूबे की सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों ने इस आक्रोश का प्रदर्शन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन देकर किया है।
मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार के पास इस राज्य को आगे ले जाने के लिए न तो कोई नीति है और न ही रोड मैप। झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट की बात कहने वाली मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी के दो व्यवसायी बंधुओं की बिहार के जमुई जिले में हुई हत्या के मामले में बिहार पुलिस की नाकामियों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। व्यवसायी बंधु की हत्या के नामजद आरोपितों को बिहार पुलिस डेढ़ माह बाद भी नहीं पकड़ सकी है।
सुश्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची में है। इसका अधिकांश भारत राज्य सरकार के अधिकार में आता है। इसलिए राज्य सरकार के साथ ही मिलकर हमें इस विकास कार्य को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को और सफल बनाने और सर्वग्राही बनाने के लिए सुझाव मांगा। यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20-20 को समग्रता में लागू किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि इस शिक्षा नीति में कई बातें ऐसी हैं जो न सिर्फ छात्रों में शिक्षा के प्रति रूचि जगाएगी बल्कि इससे उनमें स्वरोजगार की वृत्ति भी उत्पन्न होगी। प्राथमिक शिक्षा भी स्थानीय भारतीय भाषाओं में ही दी जाएगी। प्रेस वार्ता में जमुआ के विधायक केदार हाजरा, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.