Live 7 Bharat
जनता की आवाज

चंबा में हाईवे पर भारी भूस्खलन, वाहनों की रफ्तार थमी

- Sponsored -

चंबा:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अल सुबह से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन और पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। फिलहाल हाईवे को खोलने का काम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, कांदू के पास रविवार की सुबह भारी भूस्खलन हुआ है। यहां पेड़ गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया है। अस्थायी दुकानों पर चीड़ के पेड़ गिर गए हैं। हाईवे बहाल करवाना चुनौती बना है। हाईवे पर चंबा और बनीखेत की तरफ से छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगीं हैं। विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। एनएच सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि हाईवे को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: