Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

हार पुलिस ने बरोरा में की छापेमारी, ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

कतरास:- बिहार की राजगीर पुलिस ने गुरुवार को धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मुरायीडीह कॉलोनी में छापेमारी कर ठगी के आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को बिहार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले में अन्य 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
लालच देकर किया 38 लाख रुपए की ठगी:-

- Sponsored -

सूचना के अनुसार राजगीर का सीमेंट व्यवसाई विनोद कुमार के लिखित शिकायत पर राजगीर पुलिस ने 11जनवरी 22 को मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है की ज्यादा पैसा कमाने के लालच में फंस गए पड़ोस में रहने वाले सुबोध कुमार के कहने पर बोकारो और आसनसोल के रहने वाले संजय नामक युवक ने पैसा का लालच 38 लाख रुपए की ठगी कर ली।
ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया:-

- Sponsored -

इस संबंध में राजगीर थाना के केस अनुसंधानकर्ता संभू सिंह ने बताया की राजगीर थाना में 11जनवरी को मामला दर्ज किया गया था उसी मामले में बरोरा में छापेमारी कर एक आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.