Live 7 Bharat
जनता की आवाज

हर हर महादेव से गुंजयमान हुआ हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र

- Sponsored -

सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान के तीसरे दिन भी भक्तिमय रहा आश्रम

प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में मास व्यापी रुद्राभिषेक शुरू

14 जुलाई से श्रावणी पूर्णिमा के मौके पर 12 अगस्त को होगा रूद्राभिषेक का समापन

- Sponsored -

प्रतिदिन नये यजमान सपत्नीक रूद्राभिषेक में हो रहे हैं शामिल

- Sponsored -

देवघर : पवित्र श्रावण मास के तीसरे दिन शनिवार को बाबा नगरी बोल बम व हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो रहा है, लेकिन लगातार दूसरे वर्ष स्थानीय कविलासपुर हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में मास व्यापी रूद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन से हर हर महादेव के जयकारे से गुंजयमान हो गया। 14 जुलाई से चल रहे मास व्यापी रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन 12 अगस्त को धूमधाम के साथ होगा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार, बंगाल व झारखंड से लोग पहुंचते हैं।

65 1

जिसमें प्रतिदिन नए यजमान के रूप में सपत्नीक लोग शामिल होते हैं। इस वर्ष पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन शुरू रुद्राभिषेक कार्यक्रम में यजमान के रूप में शहर के बिलासी टाउन निवासी बबलू झा, गणेशानंद झा व दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह और संदीप कुमार का सपरिवार एवं तीसरे दिन  शनिवार को अरुण जी , संतोष जी , मोनू जी ने परिवार सहित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कार्यक्रम को संपन्न कराने में वृंदावन, हरिद्वार से पहुंचे आचार्य राहुल कृष्ण, भास्कर पाठक व अर्जुन शास्त्री महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए सेवा फाउंडेशन के प्रवीण कुमार व रुद्राभिषेक कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख कृष्णकांत दुबे ने बताया कि मास व्यापी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी लोग शामिल होने व बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करने हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र पहुंचते हैं। रुद्राभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णकांत दुबे, प्रवीण कुमार, शीलू जी  मीनू दी,  सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: