Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 11 लोगों की हत्या की

- Sponsored -

अबुजा : नाइजीरिया के कडुना प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी। सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।
प्रांत के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरुवान ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने रविवार की तड़के जÞांगो कटफ स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एक गाँव पर हमला किया।
हमले के दौरान तीस घरों में आग लगाये जाने और कुछ बचाए गए लोगों को अस्पताल भेजे जाने की श्री अरुवान ने पुष्टि की है तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा विभिन्न तरीकों से हमलावरों का पीछा किया जा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.