- Sponsored -
गुमला: पुलिस ने भाकपा माओवादियों के खिलाफ में कार्रवाई करते हुए सर्च आॅपरेशन अभियान चलाया है। जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बता दे कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस के आधार पर सीआरपीएफ 218 बटालियन एसपी अभियान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा छुपाए गए हथियार ओर अन्य समान को बरामद किया।
ज्ञात हो कि घाघरा थाना क्षेत्र के जमगई जंगल के गुटवा जोकारी इलाके से भाकपा माओवादीयो के शिर्ष और इनामी नक्सली कमांडर रंथु उरांव लाजिम अंसारी के दस्ते के द्वारा छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस ने पेड़ के खोह से नक्सलियों के द्वारा छुपाए गए हथियार कारतूस व अन्य सामान बरामद किया हैं। सर्च अभियान में एएसपी अभियान, सीआरपीएफ 218 बटालियन के जवानों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे इलाके को बम स्क्वायड के द्वारा सर्च किया गया। हाल के दिनों में गुमला पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है जिससे नक्सली बैकफुट पर चले गए है।
- Sponsored -
Comments are closed.