Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

- Sponsored -

रांची। राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया।

मौके पर संवाददाताओं से बात-चीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि हमसभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए।

- Sponsored -

इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ तथा रामधुन प्रस्तुत किये।

मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री बैस एवं मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।

- Sponsored -

इस अवसर पर रांची मेयर आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी०पी० सिंह, विधायक समरी लाल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त प्रवीण टोप्पो, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: