Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

गांडेय:पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के विस्तार को लेकर बैठक

- Sponsored -

IMG 20220106 WA0011

- Sponsored -

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के विस्तार को लेकर गांडेय के गांधीनगर मैदान में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गांडेय के पूर्व विधायक सह पिछला वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो जय प्रकाश वर्मा मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को अलग हुए लगभग 21 वर्ष होने को है, मगर आज तक पिछली जाति को कोई हक नहीं मिला है।हक की लडा़ई के लिए एक जुट होने की जरूरत है तभी हम अपने हक कि मांगे पूरी करवा सकते है।इसलिए अपने हक के लिए हमसबों को मजबूत इरादों के साथ एक जूट होने की जरूरत है।मौके पर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मौर्चा के जिला अध्यक्ष देवराज जी ने कहा कि हमें अपने हक के लिए आगे बढ कर हक लेने की जरूरत है। वहीं कहा कि 21 जनवरी को अपने अपने प्रखंड में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।मौके पर सुरेंद्र कुशवाहा, दिनेश वर्मा,भुषण वर्मा, राजु राणा, रतन कुमार गुप्ता,डा शंभू वर्मा,पपलु वर्मा, संतोष रवानी, झंडु वर्मा, मदन वर्मा, प्रमोद वर्मा, बिनोद वर्मा,राजु वर्मा,भागीरथ मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.