Live 7 Bharat
जनता की आवाज

गढ़वा: हाइवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार किशोरी की मौत

- Sponsored -

गढ़वा: शहर में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि मृतका का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका मधु कुमारी 17 वर्ष, पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलीदाग गांव निवासी वीरा सिंह की पुत्री थी। जबकि घायल वीरा सिंह पिता शंकर सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के सामने घटित हुई है, जहां पीछे से आए एक तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल की ओर जा रहे पिता-पुत्री को अपने चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मधु कुमारी 17 वर्ष, की हाइवा से कुचलकर मौत हो गई। जबकि मृतका का पिता वीरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: