- Sponsored -
गढ़वा। जिला मुख्यालय में मेन रोड स्थित बालिका मध्य विद्यालय मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा। इस विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए नीति आयोग की राशि का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मंगलवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीसी ने स्कूल में बने शौचालय, विद्यालय में स्मार्ट क्लास को लेकर भवन का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि नीति आयोग के राशि से इस विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा।
- Sponsored -
इसके लिए स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी रूम, प्ले ग्राउंड बनाया जाएगा। ताकि विद्यालय में पढ़ाई कर रही बच्चियों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। अच्छे माहौल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता व मानसिक विकास होता है। मौके पर उप विकास आयुक्त एसएन उपाधयाय, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक संजय पांडेय, प्राचार्य तृप्ति भट्टाचार्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.