Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

गिरिडीह:दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा गिरिडीह का जर्जर उसरी पुल

- Sponsored -

IMG 20211129 WA0020

गिरिडीह: गिरिडीह शहर में स्थित उसरी नदी पर बना पुल काफ़ी जर्जर हो चुका है। इस पुल से हर दिन हज़ारो स्कूली बच्चे स्कूल आते जाते हैं। सिरसिया ब्लॉक भी जाने का यही जर्जर पुल एकमात्र विकल्प है। यह पुल बीते बहुत सालो से जर्जर अवस्था मे है। इस पुल से आवागमन प्रशासन के द्वारा बन्द कर दिया गया है, पर यह पुल सिर्फ कागजों में ही आवागमन के लिए बन्द है।

- Sponsored -

IMG 20211129 WA0018

इस पुल पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिस पाइपलाइन के सहारे यह पुल टिका हुआ था उस पाइपलाइन को बगल में बने पुल पर शिफ्ट कर दिया गया है जिससे यह पुल और भी जर्जर हो गया है।
कोरोना काल के बाद अब सभी स्कूल को खोल दिया गया है, इस जर्जर पुल से हर दिन हज़ारो बच्चे जान जोखिम में डाल कर आना जाना करते हैं। टोटो, ऑटो , बाइक आदि वाहनों का आवागमन इस जर्जर पुल से हर दिन हो रहा है जो आने वाले समय मे किसी बडी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकता है। पहले कहा जा रहा था कि इस पुल से खंडोली जलाशय से पाइपलाइन गिरिडीह शहर को जाती है इसलिए इस पुल को तोड़ा नही जा रहा पर पाइपलाइन को पिछले महीना ही 3 दिन जलापूर्ति को बंद कर बगल के पुल में शिफ्ट कर दिया गया है फिर भी इस पुल को तोड़ कर नया पुल का काम शुरू नही हुआ है। पाइपलाइन शिफ्टिंग के समय पथ निर्माण विभाग के जे ई ने कहा था कि पाइपलाइन शिफ्टिंग के तुरंत बाद पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा पर आज 1 महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस पुल को तोड़ने का काम अभी तक शुरू नही हुआ। इस पुल में लोग जान जोखिम में डाल कर हर दिन पुल से आवागमन करते हैैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.