- Sponsored -
- Sponsored -
गिरिडीह: गिरिडीह स्थित शिवम होंडा शोरूम में होंडा बाइक का एक नया मॉडल लॉन्च किया गया। जिसका विधिवत लॉन्चिंग शोरूम के डायरेक्टर संजय कुमार, गुड्डी भारती व श्रेष्ठ भारती द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित होंडा परिवार के द्वारा केक काट कर लॉन्च की खुशी जाहिर की गई।
मौके पर उपस्थित होंडा परिवार के सदस्यों ने बताया कि होंडा बाइक के इस मॉडल का नाम कंपनी ने सीबी 200 एक्स रखा है और यह नवयुवकों और बाइक लवर को अत्यधिक प्रभावित करेगा। इसमें सेफ्टी के लिए बाइक के हैंडल में नकल कवर लगाया गया है। इसके अलावा इसका जो लुक है वो बहुत ही आकर्षक है। वहीं इसमें विंड वायजर, एलॉय व्हील, प्राइड राइडिंग,टफ थ्रेड,कीओन टैंक जैसी काफी सुविधाएं दी गई है। कीमतों के बारे में कहा जाय तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख 45 हजार है। और ये 3 रंगों में शोरूम में उपलब्ध है। इस बाइक के लॉन्चिंग के मौके पर एसबीआई के चमन कुमार, होंडा परिवार के रजनीश सिन्हा, सीएस सिन्हा, मो अरमान समेत कई लोग मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.