- Sponsored -
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने गुरु जी को 78 वें जन्म दिन पर दिया बधाई
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय कमिटी ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन को उनके 78 वें जन्मदिन पर बधाई दिया है। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार से मांग किया है कि झारखंड आंदोलनकारी के रूप में वीर शिबू सोरेन को चिन्हित करते हुए उनका नाम गजट में प्रकाशित करे और जन्मदिन पर सही एवं सार्थक और सच्चा तोहफा दे।
- Sponsored -
संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुआ नेताओं में वीर शिबू सोरेन की उल्लेखनीय भूमिका रही है। उनके संघर्ष व त्याग को सम्मान और झारखंड आंदोलनकारी राज्य निर्माता के रूप में पहचान दे। साथ ही उनका नाम गजट में प्रकाशित करें।
- Sponsored -
दिशुम गुरु वीर शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने वालों में संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, योजक भुनेश्वर केवट, वित्त अध्यक्ष आजम अहमद, प्रवक्ता पुष्कर महतो, सचिव कयूम खान, कोलेशवर सोरेन, किशोर किस्कू, अशोक साहू, सूर्यदेव भगत, प्रवीण सहाय, मेरी टुडू, विश्वजीत प्रमाणिक, मनबोध महतो, सरोजिनी कच्छप, विनीता खलखो, सीमा साहू, कुमोंद वर्मा, दिवाकर साहू, सुबोध लकड़ा, करमा तिग्गा, अनिल उरांव, बाहा कच्छप, लोलेन टोप्पो सहित अन्य शामिल हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.