- Sponsored -
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोंिवद ंिसह डोटासरा तथा अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज उन्हें नमन किया।
श्री गहलोत ने श्री गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश में संचार क्रांति की नींव रखी, देश का पंचायती राज तंत्र भी उनकी व्यापक सोच से ही मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सद्भावना दिवस पर 21वीं सदी के स्वप्नदृष्टा राजीवजी की दूरगामी सोच को नमन करना चाहिए।
डा जोशी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
श्री डोटासरा ने श्री गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि श्री राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी। देश की प्रगति और विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने भी श्री राजीव गांधी नमन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन्हें भारत में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा बताते हुए नमन किया और कहा कि भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
इस मौके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र ंिसह शेखावत तथा अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने भी श्री राजीव गांधी को नमन किया।
- Sponsored -
Comments are closed.