Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

तालिबान का समर्थन करने वाले देश के गद्दार: गिरी

- Sponsored -

प्रयागराज: साधु संतो की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

परिषद के अध्यक्ष महंत गिरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में रहते हुए तालिबानियों का समर्थन करने वाले कथित मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं शायर मुनव्वर राना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। ऐसे लोग देश के गद्दारों की फेहरिस्त में शामिल है जिनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल में डाल देना चाहिए।

- Sponsored -

महंत ने कहा है कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो अपना काम नहीं कर रहे हैं बल्कि आतंकवादियों का समर्थन और उन्हें पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है।

मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें भारत छोड़कर तालिबान चले जाने की नसीहत दी है।परिषद अध्यक्ष मंहत गिरी ने कहा कि अफगानिस्­तान में तालिबान का कब्­जा होने पर वहां की महिलाओं के साथ जिस तरह का अन्याय और अत्याचार हो रहा है, उसको देख कर भारत में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को भी तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं का विरोध और बहिष्कार करना चाहिए।

- Sponsored -

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की की दिशा में केन्द्र सरकार कदम उठा भी रही है और काफी संख्या में लोगों को वापस भारत लाया भी गया है।उन्होंने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को खुली चुनौती देते हुए कहा आप तालिबान चले जाइए, फिर आपको पता चलेगा कि आपने भारत छोड़कर किस तरह की गलती की है। किस देश को मान्यता देनी है उसे किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम भारत सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का है।’

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.