Live 7 Bharat
जनता की आवाज

चीन सीमा से दूसरे दिन भी कटा रहा सम्पर्क, 42 सड़कें बंद

- Sponsored -

नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण चीन की सीमा को जोड़ने वाले मार्ग बंद रहने के कारण दूसरे दिन रविवार को भी चीन सीमा से सम्पर्क कटा रहा तथा 42 सड़कें भी बंद रहीं।

पिथौरागढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष से आज मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में अतिवृष्टि के दूसरे दिन भी मलबा आने के कारण 14 मार्ग बाधित रहे। खास बात यह कि चीन सीमा को जोड़ने वाले पिथौरागढ़ के सीमांत थल-मुनस्यारी तथा धारचूला-गुंजी मार्ग बंद रहे। यहां कई जगह मलबा आने के चलते यातायात पर असर पड़ा है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 12 अन्य सड़कें भी बंद हैं। प्रशासन सड़कों को खोलने के लिये युद्धस्तर पर काम कर रहा है।

- Sponsored -

उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण सबसे अधिक सड़कें चंपावत जिले में बाधित हैं। यहां की प्रमुख सड़कें कपकोट-ंिपडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग, ममू-गदेरा व भानी-हंिसयाबगड़ मोटर मार्गों के अलावा कुल 16 मार्ग बंद हैं। अल्मोड़ा जिले में भी कुल सात सड़कें मलबे की भेंट चढ़ गयी हैं जबकि नैनीताल में सभी मुख्य मार्ग खुले हैं लेकिन 05 ग्रामीण मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहे।

अतिवृष्टि के चलते चंपावत में बनबसा और अल्मोड़ा के कोसी बैराज के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बनबसा बैराज से रविवार को 56533 जबकि कोसी बैराज से 1071.50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

- Sponsored -

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: