- Sponsored -
मोतिहारी-शिवहर सड़क संपर्क भंग। पताही के निचले इलाकों में तेजी से घुसने लगा बाढ
सिकरहना, बागमती और लालबकेया में उफान। पताही प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़
पूर्वी चम्पारण : जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ की हालत गंभीर बना दिया है। जिले के पताही,बंजरिया और सुगौली प्रखंड के गांवों में चौथी बार बाढ़ का पानी घुसने लगा है। लगातार हो रही बारिश से सिकरहना,लालबकेया और बागमती नदी एक बार फिर उफान पर आ गयी है। पताही प्रखंड के देवापुर में बागमती और लालबकेया नदी ने चौथी बार बाढ़ लाया है। जिसकारण पताही प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
- Sponsored -
दोनों नदियों के बाढ़ का पानी गांव से समीप टुटान से होकर पताही-शिवहर सड़क पर चार से पांच फीट पानी तेज गति से बह रहा है। बाढ़ का पानी पताही प्रखंड के देवापुर, जिहुली, खोरीपाकर, पदुमकेर, गोनाही, अलीशेरपुर, जरदहा, रंगपुर, गुहरौल गाँवो में घुसा है,जिसकारण एक बार फिर ग्रामीणों को बाढ़ की मार झेलना पड़ रहा है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने नदियों के जलस्तर में वृद्धि ला दिया है,जिससे आधा दर्जन पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। साथ ही बाढ़ के पानी से जिहुली पंचायत सहित आधा दर्जन पंचायतों के धान का फसल को डुबो दिया है। बाढ़ के पानी की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने बताया है कि जिस तरह से तेजी से पानी बढ़ रहा है इसी तरह पानी अगर बढ़ते रहा तो देर रात्रि तक आधा दर्जन पंचायतों के घरों में पानी प्रवेश कर जायेगा। इस कारण सैकड़ों परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पानी की तेज रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर अभी से ही शरण ले रहे है। जिहुली पंचायत से निकलने वाली सभी सड़कों का संपर्क भंग हो गया है और लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।
- Sponsored -
Comments are closed.