- Sponsored -
मरकच्चो: थाना कांड संख्या 62/2022 के चार अभियुक्त जितेंद्र स्वर्णकार (उम्र 31वर्ष), पिता दिनेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, साकिन डोरंडा चौक, थाना राजधनवार, ओपी घोडथम्बा, जिला गिरिडीह, नवीन कुमार पांडेय (उम्र 37 वर्ष), पिता बजरंग पांडेय, साकिन डोरंडा, सबलाडीह, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह, महेंद्र सिंह (उम्र 19 वर्ष), पिता फागु सिंह, साकिन बिराजपूर, थाना बैंगाबाद, जिला गिरिडीह एवं सरजू सिंह (उम्र 26 वर्ष), पिता महाराज सिंह, साकिन धोबनी, थाना बैंगाबाद, जिला गिरिडीह को मरकच्चो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर थाना कांड में चोरी की गई बिजली का तार आदि सामानों को विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल तिसरी, गिरिडीह, चुंगलखार मध्य विद्यालय के पुराने भवन से साकिन धोबनी, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह से जप्त किया गया। जब्त सामान में 13 बंडल 33 केवी तार, वजन 04.35 क्विंटल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक प्लास्टिक वस्ताना, दो बंडल एलुमिनियम तार, बोलेरो (जेएच 01सीवाई 6563) इंजन नंबर डब्लूजेजे 6 बी26425, स्टेग रड 03 पीस, सकल 01 पीस, पंचकेवल तार 01 बंडल, एलुमिनियम तार 01 बंडल शामिल है। वही छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुमित साव, एसआई कुंदन कुमार, एएसआई सुरेश सिंह व तकनीकी शाखा टीम के अलावे पुलिस जवान शामिल थे।
- Sponsored -
Comments are closed.