Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

- Sponsored -

पाकुड़: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस भवन में शुक्रवार को मनायी गयी। जयंती के मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, मुख्तार हुसैन, कृष्णा यादव, नलिन मिश्रा, असद हुसैन, समीनुल इस्लाम, शाहीन परवेज, मिथुन मरांडी, मंसार शेख, मिस्टर आदि कार्यकर्ताओ मौजूद थे। जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष श्री लखमानी ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश हीत में किये गये कार्यो और सदभावना के लिए उनके द्वारा उठाये गये कदमो पर प्रकाश डाला एवं उनके बताये मार्गो पर चलकर संगठन को आगे बढ़ाने की अपील कार्यकर्ताओ से की। जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष श्री लखमानी एवं प्रखंड अध्यक्ष श्री हक द्वारा कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास भी किया गया। जिले के दुसरे प्रखंडो में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाये जाने के समाचार मिले है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.