- Sponsored -
कुडू-लोहरदगा : झरखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह वरिष्ट कोंग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी मंगलवार को कुडू पहुंचे। जहां वे युथ कॉंग्रेस के नव निर्वाचित महासचिव फहद खान के आवास पर करीब 20 मिनट रुके और उन्हें जीत की बधाई दीं। और पार्टी एवं युथ कॉंग्रेस को मज़बूत करने के कई टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने वरिष्ट कोंग्रेसी जमील खान, बिस सूत्री अध्यक्ष सदरूल अंसारी, इक़बाल खान, मुनीम अंसारी, विक्की खान, अरशद खान आदि कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल चाल जाना। और क्षेत्र में पार्टी और सरकार द्वारा किये जारहे जनहित से जुड़े कार्यों को जाना। मौके पर उन्होने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम, राजद की गठबंधन की झारखंड सरकार लगातार जनता की दिक्कतों का संज्ञान ले कर उनके समाधान करने में जुटी है। सरकार के कामो से राज्य की जनता काफी खुश है।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.