Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का 81 वर्ष में हुआ निधन

- Sponsored -

पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिमल का जन्म चार मई 1941 को हुआ था। उन्होंने पांच मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरिया के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके एकमात्र अंतरराष्ट्रीय गोल की बदौलत भारत ने 1966 मरडेका कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

उन्होंने क्लब स्तर पर ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 84 गोल दागे। परिमल ने अपने सुसज्जित करियर में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड तीन-तीन बार जीते थे। इसके अलावा वह डूरंड कप (दो बार) और रोवर्स कप (तीन बार) जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे थे।

- Sponsored -

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने परिमल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “परिमल डे का निधन भारतीय फुटबॉल की बहुत बड़ी क्षति है। हमारे जंगला दा 1960 के दशक के सबसे बेहतरीन योजनाकारों में से एक थे। वह फुटबॉल प्रेमियों के दिलो-दिमाग में आज भी मौजूद हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

परिमल ने 1971 में मोहन बागान में शामिल होने के बाद एक बार फिर रोवर्स कप जीता था। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 1962 और 1968 में दो बार बंगाल की कप्तानी करते हुए संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: