- Sponsored -
राहे : प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेत्री रजिया खातुन का आकस्मिक निधन बुधवार सुबह को हो गया है। ये 2015 में राहे प्रखंड से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थी। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तेज तर्रार आजसू नेत्री के रूप में जानी जाती थी।पूरे प्रखंड क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थी। शव को लोगों के दर्शन के लिये राहे स्थित आवास में रखा गया था। लोग दिन भर श्रद्धाजंलि दिये। देर शाम कोकरो नदी किनारे कब्रिस्तान में मिट्टी दिया गया।
पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत,राजेन्द्र मेहता, हसन अंसारी, मोहसिन खान,जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीणा देवी ,हकीम अंसारी, भरत काशी, मुजीबुल रहमान, सज्जाद आलम, ज्ञान सिन्हा ,चिंटू मिश्रा ,संजय महतो, नुरुल होदा, रंग बहादुर महतो सहित प्रखंड की कमेटी, महिला कमिटी,जेएसएस समिति के सदस्यों ने घर जाकर श्रद्धांजलि दिया।
क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति- सुदेश महतो
आजसू अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि रजिया खातून जमीन से जुड़ी नेत्री थी। जनकल्याण के कार्यों एवं गांव के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत में रहती थी। उनके निधन पर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती।
भाजपा नेता डॉ राजाराम महतो, धीरज महतो,मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, राज किशोर मेहता, ने गहरा शोक व्यक्त किया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.