Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 वर्ष के उम्र में निधन

- Sponsored -

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता वीरभद्र सिंह का यहां इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज(आईजीएमसी) अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। श्री सिंह 87 वर्ष के थे और कोरोना सम्बंधी जटिलताओं का ईलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं।

- Sponsored -

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि श्री सिंह को गत 13 अप्रैल को दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गये थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दूसरी बार भी कोरोना को मात दे दी तथा हालत में सुधार होने के बाद उन्हें यहां आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री सिंह नौ बार विधायक, छह बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे।

 

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.