- Sponsored -
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से शनिवार की सुबह सड़क पर उतर आए। पहले कुलपति आवास के सामने फिर मधुबन में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को चार से पांच महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। सभी कर्मचारी विश्वविद्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने विभाग के एक प्रोफेसर पर गाली गलौज और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। नाराज कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि इन्हें पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन न सुनवाई हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई है। इससे परेशान होकर कर्मचारियों को आज धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। बीएचयू के यह सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी ग्रेड के हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.