- Sponsored -
बक्सर : बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के चौसा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से अवैध वेंडर्स के खिलाफ चलाए गए अभियान में चौसा स्टेशन से छह अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर महेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को यहां बताया कि चौसा स्टेशन पर आज अवैध वेंडर्स के खिलाफ एक अभियान चलाया गया, जहां चौसा स्टेशन पर समान बेचते पांच अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया। श्री प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी वेंडर से पूछताछ के बाद सभी को आरा की अदालत में पेशी के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जायेगी।
- Sponsored -
Comments are closed.