- Sponsored -
बेंगलुरु: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 में रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद फिर बारिश आ गयी और खेल रुक गया। बारिश के कारण खेल रुकने के समय भारत 3.3 ओवर में 28 रन पर अपने दो विकेट खो चुका था। ईशान किशन 15 और ऋतुराज गायकवाड 10 रन बनाकर लुंगिसानी एनगिडी के शिकार बने। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 50 मिनट पर अम्पायरों ने रद्द घोषित किया। मैच रद्द होने के बाद ड्रेंिसग रूम वाले एरिया में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। वहां अंपायर भी मौजूद हैं। निर्णायक मुकÞाबले का बारिश से धुल जाना निराश करने वाला है। भारत के पास घर में दक्षिण अफ्Þरीका से पहली टी20 सीरीजÞ जीतने के बढ़िया मौकÞा था। भारत में 2011 के बाद से दक्षिण अफ्रीका सीमित ओवरों की सीरीजÞ में अपराजेय रहा है।
- Sponsored -
Comments are closed.