- Sponsored -
भवनाथपुर: कलयुगी बाप ने बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता ने मां, मामा और नानी के साथ स्थानीय थाना में आकर इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जबकि आरोपी पिता मणि प्रजापति घटना के बाद फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार भवनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी पिता ने शराब के नशे में अपनी ही 17 वषीर्या पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताई की मां और पिता के बीच 11 जनवरी की रात झगड़ा हुआ था। इस दौरान पिता ने मां को मारा भी था। जिसके बाद मां अपने भाई के साथ 12 जनवरी को राबर्ट्सगंज इलाज कराने चली गयी थी। 13 जनवरी को रात में मैं अकेली घर में थी। पिताजी आये और मुंह, हाथ, पैर बांधकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बड़ी मम्मी, दादा-दादी को घटना की जानकारी दी और नानी के घर चली गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। पीड़िता मां के साथ थाना में आयी है। जांच चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- Sponsored -
Comments are closed.