- Sponsored -
कोलकाता:पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शुक्रवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है तथा उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। घर गिरने के बाद घायल होने के कारण दंपति को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान डायमंड हार्बर निगम के वार्ड नंबर पांच निवासी जयंता दास के रुप में की गई है। इस दुर्घटना में जयंत की पत्नी आशा भी गंभीर रुप से घायल है, उसको डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना देर रात तब हुई जब कच्चे मकान की छत तथा दीवार भरभराकर दोनों के उपर गिर गयी।
- Sponsored -
Comments are closed.