Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

फहद खान बने युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव

- Sponsored -

युवाओं की समस्या पर काम करने का होगा प्रयास: फहद।
शाहिर रजा खान
कुडू – लोहरदगा : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के लिए हुए मतदान के नतीजे 7 जनवरी को घोषित कर दिये गए। जिसमे कुडू निवासी फहद खान झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए हैं। पहली बार हुए एप के माध्यम से हुए ऑनलाइन चुनाव में झारखण्ड के सभी 24 जिलों में हुई वोटिंग में फहद खान को महासचिव पद के लिए सर्वाधिक 13016 वोट मिले। बताते चले कि प्रदेश में कुल 15 महासचिव पद के लिए कुल 63 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमे फहद खान तीसरे नंबर पर रहे। फहद की जीत पर जिला और कुडू प्रखंड कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता फहद खान 2017 में पहली बार कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बने थे।
सभी लोगों के सहयोग का जताया आभार
फहद खान ने अपनी जीत के बारे में कहा कि समस्त राज्य के साथ खासकर लोहरदगा जिले के मतदाताओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने पार्टी के वरीय अधिकारियों और सभी लोगों जिन्होंने उन पर भरोसा जताया उनके सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे। और पार्टी के वरीय लोगों के सानिध्य में खास कर युवाओं के उत्थान और उनकी समस्याओं के निवारण करने में खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
 राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद वित् मंत्री रामेशवर उरांव ने दी बधाई।
इनकी इस जित पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद, स्थानीय विधायक सह वित् मंत्री रामेशवर उरांव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष साबिर खान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखैर भगत,सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, रोहित प्रियदर्शी उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष ज़फ़र खान, नेसार अहमद, हाजी सिकंदर अंसारी, जगदीप भगत, हाजी शकील अहमद, सलीम बड़े, सदरूल अंसारी, सामूल अंसारी, अनीस खान, आजाद खान, विशाल डुंगडुंग, तनवीर गौहर, रामाधार पाठक, प्रदीप विश्वकर्मा, कमल केशरी, लालमोहन केशरी, प्रभात भगत, संदीप गुप्ता, जगदीप भगत, परवेज सिद्दकी, संतोष महतो, दीपक महतो, नंदू शुक्ला, सत्यदेव भगत, शमीम अहमद खान, इक़बाल खान, संजर अंसारी, समशूल अंसारी, मुनीम अंसारी, राजेश लाल, शाहिल अहमद, खालिद अंसारी, खुर्शीद खान, राकेश प्रसाद सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Attachments area
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.