- Sponsored -
पुडुचेरी: केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन की अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाने की घोषणा सोमवार को की गयी हालांकि प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गयी है।
एक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि सभी सामाजिक/मनोरंजक सभाओं पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। सभी शैक्षणिक संस्थान कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय और तकनीकी शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार चलेंगे। सभी निजी व्यवसाय/वाणिज्यिक दफ्तरों के कर्मचारियों को टीका लगवाना अनिवार्य है। शादी कार्यक्रम में 100 लोगों व अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है।
सभी सिनेमा व टीवी शूंिटग में 100 लोगों के आने की अनुमति है। पर्यटन स्थल कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुल सकते हैं। सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स भी कोरोना मानदंडों का पालन करते हुए रात 12:30 बजे तक खुल सकते हैं। अन्य सभी प्रतिबंध यथावत रहेंगे।
- Sponsored -
Comments are closed.