Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राजस्थान में चल रहे अध्यक्ष पद के चुनाव

- Sponsored -

राजस्थान में सिरोही जिले की पिंडवाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष के रिक्त पद पर आज चुनाव के लिए चल रहे मतदान में अब तक 25 में से 17 वोट हो चुके है।

चुनाव में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार उतारे है वहीं निर्दलीय पार्षद सुरेंद्र कुमार मेवाड़ा भी मैदान में उतरे है और उनके साथ 25 में से 17 सदस्य होने से उनका पलड़ा भारी है। मेवाड़ा एक वोट से जीतकर पार्षद बने थे और भाजपा में शामिल हुए थे।

- Sponsored -

भाजपा ने उनकी जगह अन्य को अध्यक्ष बनाया जिससे वे नाराज थे और उनके नेतृत्व में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया और वो पास हो जाने से उनको भाजपा से निष्कासित कर दिया। अब उनके साथ 16 पार्षद होने से उनका अध्यक्ष चुनना तय है।

मतदान में अभी तक भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पार्षद मतदान करने नही आये है। भाजपा से नीता चौहान एवं कांग्रेस से चेलाराम देवासी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है। चुनाव के नतीजे जानने के लिए नगर पालिका के आस पास काफी भीड़ जमी हुई है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: