- Sponsored -
पत्थलगडा(चतरा): शनिवार को एकल अभियान विद्यालय द्वारा पत्थलगडा थाना में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल अभियान अंचल अभियान प्रमुख भरत सिंह व जिप सदस्य सुनीता देवी के नेतृत्व में एकल अभियान विद्यालय के आचार्य बहनों के द्वारा थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई बमबम कुमार, एसआई जितेंद्र उरांव व बाल मित्र दिलीप यादव समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हुए अपनी व भारत माता के रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने किया। अभियान के आर्याय बहनों ने कहा की कार्यक्रम का उदेश्य समाज व देश की रक्षा करने वाले पुलिस व सेना के जवान अपनी जिम्मेवारियों को निर्वहन करते अपने परिवारों के बीच रक्षाबंधन का पर्व नही मना पाते हैंय इस लिए सभी को रक्षा सूत्र बांधकर घर परिवार के कमी को पुरा करने का प्रयाश किया गया। कार्यक्रम में संच प्रमुख रवीन्द्र ठाकुर, आचार्य गणपति देवी, आरती देवी, ललिता कुमारी, सुमन देवी, सीमा देवी, मीणा देवी, पिंकी कुमारी, वर्षा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूनम देवी, सुनीता कुमारी, रेखा देवी, योगेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप साव व भीम कुमार समेत अन्य शामिल थे।
- Sponsored -
Comments are closed.